Skip to main content

अर्थशास्त्र- उत्पादन संभावना वक्र (PPC CURVE)

उत्पादन संभावना वक्र के अन्य नाम।
  1. उत्पादन संभावना सीमा।
  2. उत्पादन संभावना फ्रंटियर।
  3. रुपांतरण वक्र।
  4. रुपांतरण सीमा।
उत्पादन संभावना वक्र(PPC)- यह वक्र दो वस्तुओं के उन संयोगों को दर्शाता है जिने  दिए गए संसाधनों व तकनीक द्वारा उत्पादित किया जा सकता है।

PPC की मान्यताएं (Assumption for PPC)

  1. संसाधनों का पूर्ण व कुशलतम  प्रयोग किया जाता है।
  2. दिए गए संसाधनों के प्रयोग से केवल दो वस्तुओं को उत्पादित किया जा सकता है।
  3. संसाधन सभी वस्तुओं के उत्पादन में एक समान नहीं होते हैं।
  4. तकनीक के स्तर को स्थिर मान लिया जाता है।
  5. उत्पादन संभावना तालिका व वक्र


    उत्पादन संभावना वक्र

    • उपरोक्त वक्र मे X- अक्ष पर वस्तु X की इकाइयों को और Y-अक्ष पर वस्तु Y की इकाइयों को दर्शाया गया है।
    • बिन्दु A पर अर्थव्यवस्था अपने सभी संसाधनों का उपयोग करके वस्तु Y की अधिकतम 15 इकाइयां उत्पादित कर सकती है परंतु वस्तु X की एक भी इकाइयां उत्पादित नहीं कर सकती है।
    • वही बिंदु F पर अर्थव्यवस्था अपने सभी संसाधनों का उपयोग वस्तु X के उत्पादन के लिए करती है तो वह वस्तु X की अधिकतम 5 इकाइयां उत्पादित कर सकती है परंतु वस्तु Y को उत्पादित नहीं कर सकती है।
    • इन A और F के बीच वस्तु X और वस्तु Y की विभिन्न संयोगों की बहुत सी संभावनाएं रहती हैं।
    • जब A,B,C,D,E और F विभिन्न संयोगों वाले बिंदुओं को जोड़ा जाता है तो हमें AF वक्र प्राप्त होता है। जो उत्पादन संभावना वक्र कहलाता है AF वक्र संसाधनों के पूर्ण तथा कुशलतम प्रयोग के जरिए वस्तु X और वस्तु Y के उत्पादन की अधिकतम सीमाओं को दर्शाता है

    सीमांत अवसर लागत – यह एक वस्तु की वह इकाईयां होती है जिन्हें दूसरी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई को प्राप्त करने के लिए त्यागा जाता है।

    PPC की विशेषताएं (Characteristics of PPC)

    1. PPC नीचे की ओर गिरता है

    • उपलब्ध संसाधनों के पूर्ण तथा कुशल प्रयोग की स्थिति में दोनों वस्तुओं के उत्पादन को एक साथ नहीं बढ़ाया जा सकता है।
    • इस स्थिति में एक वस्तु का अधिक उत्पादन दूसरी वस्तु के उत्पादन से संसाधनों को हटाकर ही हो सकता है।

    2. PPC मूल बिंदु की ओर नतोदर होता है:-

    • बढ़ती हुई सीमांत अवसर लागत के कारण PPC मूल बिंदु की ओर नतोदर होता है।
    • वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने के लिए वस्तु Y की अधिक से अधिक इकाइयों को त्याग करना पड़ता है
    Related Post

Comments

  1. सीमान्त अवसर लागत के अन्य उदाहरण है क्या please btayega zaroor

    ReplyDelete
  2. पीपीएफ का उद्देश्य क्या है? [What is Production Possibility Frontier (PPF)? In Hindi]
    https://www.computerguidehindi.com/2021/08/production-possibility-frontier.html

    ReplyDelete
  3. Super mujhe bahut help mili is se exam ke liye thankyou for this

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. Looking to skyrocket your online leads? PPC companies and agencies in Delhi like us craft targeted ads to drive high-converting traffic to your website. Increase brand awareness or generate sales, our PPC experts in Delhi have you covered.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog