Skip to main content

अर्थशास्त्र- PPC में परिवर्तन (Change in PPC)

PPC इस मान्यता पर आधारित है की अर्थव्यवस्था में संसाधन स्थिर होते हैं परंतु इस परिवर्तनशील संसार में एक अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता संसाधनों तथा तकनीक में परिवर्तन के कारण लगातार बदलती रहती है संसाधनों तथा तकनीक में परिवर्तन PPC में परिवर्तन ला देते हैं PPC में परिवर्तन अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता में परिवर्तन अर्थात् विद्या कमी को दर्शाता है।

PPC में परिवर्तन दो प्रकार का हो सकता है।

PPC में खिसकाव(Shift in PPC) - PPC तब खिसकेगा जब दोनों वस्तुओं के संदर्भ में उत्पादन क्षमता मेंं परिवर्तन अर्थात् संसाधनों या तकनीक में परिवर्तन हो।
PPC में घुमाव (Rotation of PPC)- PPC में घुमाव तब होता है जब केवल एक वस्तुओं के संदर्भ में उत्पादन क्षमता में परिवर्तन अर्थात् संसाधनों या तकनीक में परिवर्तन हो।

PPC में खिसकाव(Shift in PPC)

दोनों वस्तुओं के संदर्भ में संसाधनों या तकनीक में परिवर्तन से PPC में दायी॑ और बायी॑ ओर खिसकाव देखने को मिलता है।
PPC में दायी॑ ओर खिसकाव -जब दोनों वस्तुओं के संदर्भ में तकनीक में सुधार हो या संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि हो जाए। तो अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है जिससे PPC दाएं और खिसक जाएगा।
उदाहरण के लिए,

एक अर्थव्यवस्था वस्तु X और वस्तुY का उत्पादन किया जाता है इन दोनों वस्तुओं का उत्पादन संभावना वक्र(PPC) PP है अब यदि अर्थव्यवस्था मानवीय प्रयासों के फलस्वरूप अधिक संसाधन उत्पन्न या प्रजनन कर लेती है अर्थात अपने पूंजी स्टॉक (मशीनों अथवा उत्पादन प्लांट के रूप में) को बड़ा लेती है या प्राकृतिक के निशुल्क उपहार के रूप में नए संसाधन खोज लेती है या फिर दोनों वस्तुओं के उत्पादन तकनीक में सुधार कर लेती हैतब अर्थव्यवस्था में दोनों वस्तुओं के लिए उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो जाएगी जिससे अर्थव्यवस्था दोनों वस्तुओं की पहले से अधिक इकाइयां उत्पादित कर सकती है जिससे PPC दायी॑ ओर खिसक कर PP से P1P1 हो जाएगा।
PPC में बायी॔ ओर खिसकाव- दोनों वस्तुओं के संदर्भ में यदि तकनीक में गिरावट हो या संसाधनों की उपलब्धता में कमी हो जिससे अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता में कमी हो जाए। तब PPC बायी॔ और खिसक जाएगा।
उदाहरण के लिए,

उपयुक्त वक्र में दर्शाया गया है कि एक अर्थव्यवस्था वस्तुX और वस्तुY का उत्पादन करती है। जिनका उत्पादन संभावना वक्र(PPC) PP है। अब यदि अर्थव्यवस्था में कोई प्राकृतिक आपदा आती है जैसे भूकंप, सुनामी। जिससे संसाधनों की हानि हो जाती है अर्थात जिससे संसाधनों की उपलब्धता कमी हो जाती है संसाधनों की कमी से उत्पादन क्षमता में भी कमी होगी और इसके परिणाम स्वरूप PPC बायी॑ ओर PP से P1P1 हो जाएगा।

PPC में घुमाव

X-अक्ष की वस्तु के लिए घुमाव- जब X अक्ष की वस्तु(वस्तु X) को उत्पादित करने वाले संसाधनों में वृद्धि या तकनीक में सुधार हो जाए, तब PPC दाएं और घुमाव करके AB से AC हो जाएगा।

वहीं अगर एक्स पक्ष की वस्तु की तकनीक में गिरावट हो जाए या उत्पादित करने वाले संसाधनों में कमी हो जाए तब पीपीसी एबी से घुमकर एडी हो जाएगा।

Y-अक्ष की वस्तु के लिए घुमाव- Y अक्ष की वस्तु (वस्तु Y) की तकनीक में सुधार होने पर या उत्पादन के संसाधनों में वृद्धि होने पर PPC  AB से घुमकर AC हो जाएगा।

वहीं अगर तकनीक में गिरावट होने पर या वस्तु Y को उत्पादित करने वाले संसाधनों में कमी होने पर PPC बाय और घुमकर AB से BD हो जाएगा।

Related posts

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog