Skip to main content
अर्थशास्त्र - अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएं
- उत्पादन, उपभोग और वितरण क्रियाए प्रत्येक अर्थव्यवस्था का मुख्य गतिविधियाँ हैं|
- इन गतिविधियों के दौरान प्रत्येक अर्थवयवस्था के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न होती हैं|
- आर्थिक समस्या वैकल्पिक प्रयोग वाले सीमित संसाधनों के जरिये असीमित आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिए की जाने वाली चयन की समस्या हैं|
- इस आर्थिक समस्या के कारण प्रत्येक अर्थव्यवस्था को मुख्य केंद्रीय समस्याओ का सामना करना पड़ता है|
क्या उत्पादन किया जाये ?
- यह समस्या उत्पादित की जाने वाली वस्तुओं सेवाओं के चयन और प्रत्येक चयनित वस्तुए उत्पादित की जाने वाली मात्रा से हैं।
- प्रत्येक अर्थव्यवस्था के पास सीमित संसाधन होते हैं तथा इन संसाधनों के वैकल्पिक प्रयोग भी होते हैं।
- इसी वजह से प्रत्येक अर्थव्यवस्था सभी वस्तुओं और सेवाओं को उत्पादित नहीं कर सकती है।
- एक वस्तु या सेवा का अधिकउत्पादन दूसरी वस्तु या सेवा के उत्पादन को कम करके ही संभव हो सकता है।
- क्या उत्पादन किया जाए समस्या के दो पहलू हैं।
- किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए।
- एक अर्थव्यवस्था को निर्णय लेना पड़ता है कि किन उपभोक्ता वस्तुओं (चावल, गेहूं, कपड़े) और किन पूंजीगत वस्तुओं (मशीन, उपकरण) का उत्पादन किया जाए।
- इसी प्रकार अर्थव्यवस्था को नागरिक वस्तुओं(ब्रेड, मक्खन) और युद्ध सामग्री(बंदूकें, टैंक) के बीच भी चयन करना होता है ।
2. कितना उत्पादन किया जाए।
कैसे उत्पादन किया जाए?
- यह समस्या वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में प्रयोग किए जाने वाली तकनीक के चयन की समस्या है।
- यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब किसी वस्तुओं के उत्पादन में एक से अधिक संभव तरीके हो।
- वस्तुओं का उत्पादन दो तरीके से किया जाता है।
- श्रम प्रधान तकनीक- इस तकनीक में अधिक श्रम(मजदूरों) और कम पूंजी(मशीनों के रूप में) का प्रयोग किया जाता है।
- पूंजी प्रधान तकनीक- इसमें कम श्रम और अधिक पूंजी का प्रयोग किया जाता है।
किसके लिए उत्पादन किया जाए?
- यह समस्या समाज के सदस्यों के बीच आय के वितरण से संबंधित है।
- एक अर्थव्यवस्था संसाधनों की दुर्लभता के कारण सीमित मात्रा में ही वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कर सकती है।
- इस कारण समाज अपने सभी व्यक्तियों की आवश्यकताओं को संतुष्ट नहीं कर सकती हैं।
- वस्तु का उत्पादन उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जिनके पास क्रय शक्ति होती है।
- अतः यह समस्या व्यक्तियों के वर्गों की चयन की समस्या है।
- प्रत्येक अर्थव्यवस्था को चयन करना पड़ता है कि वह वस्तुओं का उत्पादन अधिक अमीर और कम गरीब के लिए करें या कम अमीर और अधिक गरीब के लिए किया जाए।
Popular posts from this blog
Not a more nice
ReplyDeleteNot satisfied
ReplyDelete🙁🙁
Good
DeleteIam allready confused 😕
DeleteI am not satisfied 🤨🤨🤨
ReplyDeleteIt's gud
ReplyDeleteIts good
ReplyDeleteNcert book ke anusaar right h
ReplyDeletevery nice A1
ReplyDeleteI am satisfied
ReplyDeleteIam sturdy you my teacher same same
ReplyDeleteI am satisfied
ReplyDelete